अप्रैल 8, 2026 2:30 अपराह्न

printer

विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को शीघ्र ईरान छोड़ने की सलाह दी

विदेश मंत्रालय ने ईरान में तेजी से बदलती स्थिति को देखते हुए वहां मौजूद भारतीय नागरिकों को भारतीय दूतावास के समन्वय और अधिकारियों द्वारा सुझाए गए मार्गों का उपयोग करते हुए शीघ्र ही ईरान छोड़ने की सलाह दी है। मंत्रालय ने परामर्श में कहा है कि दूतावास से पूर्व परामर्श और समन्वय के बिना किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास जाने का प्रयास न करें। साथ ही, भारतीय नागरिकों से आधिकारिक अपडेट पर बारीकी से नजर रखने का अनुरोध किया है। दूतावास से मोबाइल नंबर +989128109115, +989128109109, +989128109102 और +989932179359 पर संपर्क किया जा सकता है। दूतावास का ईमेल cons.tehran@mea.gov.in है।