सितम्बर 15, 2025 10:54 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों और महाराष्ट्र में तेज बारिश की जताई आशंका

पूर्वोत्तर राज्यों और महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान लगाया है। वहीं छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, नागालैंड, उत्तरी  कर्नाटक, तेलंगाना और विदर्भ में कल मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

   

इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज से राजस्‍थान के कुछ हिस्‍सों से वापस लौट गया है और अगले दो से तीन दिनों में इसके पंजाब के कुछ हिस्‍सों और गुजरात से भी वापस लौटने की अनुकूल स्थितियां दिखाई दे रही हैं।