मौसम विभाग ने आज असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आज ओलावृष्टि हो सकती है। झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी आज इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है। कल तक असम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और पंजाब में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ वर्षा की संभावना है। आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में भी आज इसी तरह के मौसम की संभावना है। केरल और माहे में आज गर्म और उमस भरे मौसम का अनुमान है।
News On AIR | अप्रैल 8, 2026 2:27 अपराह्न
मौसम विभाग ने असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में वर्षा का अनुमान व्यक्त किया