निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में चार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। आयोग ने राज्य के पुलिस महानिदेशक, सुधार सेवा मामलों के महानिदेशक, कानून व्यवस्था के अपर महानिदेशक तथा कोलकाता पुलिस आयुक्त के तबादले का आदेश दिया है। आयोग ने 1992 बैच के आई पी एस अधिकारी सिद्ध नाथ गुप्ता को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। 1996 बैच के आई पी एस अधिकारी अजय कुमार नंद को कोलकाता पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। 1991 बैच के आई पी एस अधिकारी एन० रमेश बाबू को सुधार सेवा मामलों के महानिदेशक और 1995 बैच के आई पी एस अधिकारी अजय मुकुंद रानाडे को कानून व्यवस्था के अपर महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।
News On AIR | मार्च 16, 2026 2:31 अपराह्न
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में चार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया