अप्रैल 23, 2026 6:15 अपराह्न | Stock Market

printer

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 852 अंक टूटकर 77,664 पर बंद

देश के प्रमुख शेयर सूचकांकों में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 852 अंक गिरकर 77,664 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 205 अंक गिरकर 24,173 पर आ गया। विस्‍तृत शेयर बाजार में, मिड-कैप-100 में 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि स्मॉल-कैप-100 में लगभग 0.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की वजह से लगातार बनी अनिश्चितता और कच्चे तेल के बढ़ते दाम के कारण आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

सेंसेक्स में शामिल 30 में से 25 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली कंपनियों के शेयर्स में सबसे पहले ट्रेंट 4.2 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.3 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 2.9 प्रतिशत गिरे। वहीं, बेहतर प्रदर्शन करने वाली कंपनियों के शेयर्स में सबसे पहला नाम अदानी पोर्ट्स लगभग एक प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो शून्‍य दशमलव 8 प्रतिशत बढ़े और सनफार्मा के शेयर शून्‍य दशमलव 6 प्रतिशत से अधिक बढ़े।