मई 1, 2026 10:26 पूर्वाह्न

printer

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज, श्रम दिवस पर श्रमिकों के सम्मान पर केंद्रित

पंजाब में श्रम दिवस के अवसर पर राज्य के श्रमिकों को सम्‍मान देने के लिए आज राज्य विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि एक दिवसीय सत्र में देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में श्रमिकों के अमूल्य योगदान का सम्‍मान किया जायेगा।

यह भी निर्णय लिया गया कि श्रम संघों के प्रतिनिधियों को सदन में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। सत्र में एमजीएनआरईजीए योजना को जी-राम-जी योजना में पुनर्गठित करने के प्रभाव पर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, सत्र के दौरान विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति द्वारा निर्धारित अन्य आवश्यक विधायी कार्यों का भी संचालन किया जाएगा।