प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली में मिशन प्रमुखों के 11वें सम्मेलन को संबोधित किया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि श्री मोदी ने विदेशों में भारत के राष्ट्रीय हितों को बढ़ावा देने के संबंध में बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया। विदेश मंत्रालय ने यह सम्मेलन 28 से 30 अप्रैल तक आयोजित किया ।
तीन दिनों के दौरान, मिशन प्रमुखों ने योग सत्र, विचार मंथन सत्र, टेबल टॉप अभ्यास और विभिन्न भू-राजनीतिक घटनाक्रमों, उभरती प्रौद्योगिकियों, भारत की गाथा और भविष्य की कूटनीति पर चर्चा में भाग लिया। इस वर्ष के इस सम्मेलन का मुख्य विषय था- ” वर्ष 2047 के लिए भारतीय कूटनीति में सुधार” ।