प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह देश की पहचान और मूल्यों की जीवंत विरासत है। उन्होंने कहा कि विश्व मंच पर हिंदी के प्रति बढ़ता सम्मान राष्ट्र के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाएं और इन्हें भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने का संकल्प लें।
Site Admin | सितम्बर 14, 2025 11:33 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं