असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। मतदाताओं ने आज असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुद्दुचेरी की 30 सीटों के लिए अपने वोट डाले। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे।
असम में शाम 5 बजे तक 84 दशमलव चार दो प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दक्षिण सालमारा मनकाचर जिले में सबसे अधिक 94 दशमलव शून्य आठ प्रतिशत वोट डाले गये।
केरलम में शाम 5 बजे तक 75 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है। कोझिकोड जिले में सबसे अधिक 77 दशमलव छह तीन प्रतिशत मतदान हुआ।
केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में शाम 5 बजे तक लगभग 87 प्रतिशत मतदान हुआ।
कर्नाटक के बागलकोट उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 65 दशमलव छह आठ प्रतिशत वोट डाले गये जबकि दक्षिण दावनगेरे में 63 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है। नागालैंड में मोकोकचुंग जिले की कोरिडांग विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण रहा। शाम 5 बजे तक 80 दशमलव छह दो प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर शाम 5 बजे तक करीब 80 प्रतिशत मतदान का समाचार है।
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के लिए नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन था। वहीं दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन दाखिल करने का भी आखिरी दिन था।
असम, केरलम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी के लिए मतगणना अगले महीने की 4 तारीख को होगी।
News On AIR | अप्रैल 9, 2026 7:48 अपराह्न | Assembly Elections
असम, केरलम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्न