अप्रैल 9, 2026 7:48 अपराह्न
74
असम, केरलम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्न
असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। मतदाताओं ने आज असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुद्दुचेरी की 30 सीटों के लिए अपने वोट डाले। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे। असम में शाम 5 बजे तक 84 दशमलव चार दो प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दक्षिण सालमारा मनकाचर जिले में सबसे अधिक 94 दशमलव शून्य आठ प्रतिशत वोट डाले गये। केरलम में शाम 5 बजे तक 75 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है। कोझिकोड जिले म...