मौसम विभाग ने आज दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना व्यक्त की है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के हिमालय से सटे इलाक़ों और सिक्किम में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। बिहार, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, केरल, माहे, मराठवाड़ा, उत्तराखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन तक मौसम गर्म बना रहेगा।
News On AIR | अप्रैल 25, 2026 10:41 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी