मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

पेरिस ओलिम्पिक के पहले दिन सभी की निगाहें निशानेबाजी, नौकायन, टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, मुक्केबाजी और हॉकी पर टिकी

 

पेरिस ओलिम्पिक के आज पहले दिन सभी की निगाहें निशानेबाजी पर होंगी। 10 मीटर एयर राइफल मिक्‍स्‍ड टीम क्वालीफिकेशन में एलावेनिल वलारिवन और संदीप सिंह तथा रमिता जिंदल और अर्जुन बाबूता दोपहर साढे बारह बजे खेलेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन में अर्जुन सिंह चीमा और सरबजोत सिंह निशाना लगाएंगे। शाम चार बजे 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालीफिकेशन में मनु भाकर और रिदम सांगवान अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

भारतीय नाविक बलराज पंवार दोपहर साढे बारह बजे पुरुष एकल स्कल्स हीट में उतरेंगे।

टेनिस में रोहन बोपन्ना और श्रीराम बालाजी पुरुष डब्‍ल्‍स के पहले दौर में फ्रांस के फैबियन रेबोल और एडौर्ड रोजर-वासेलिन से दोपहर साढे तीन बजे  खेलेंगे।

बैडमिंटन में लक्ष्य सेन सिंगल्‍स पहले दौर में केविन कॉर्डन से शाम 7 बजकर दस मिनट पर खेलेंगे। पुरुष डब्‍ल्‍स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी रात 8 बजे पहले दौर में उतरेंगे। महिला डब्‍ल्‍स में अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रैस्टो रात करीब बारह बजे पहले दौर में खेलेंगी।

टेबल टेनिस में हरमीत देसाई शाम सवा सात बजे अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

हॉकी में तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष टीम रात 9 बजे न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी।

मुक्केबाजी में प्रीति पवार रात साढे ग्‍यारह बजे महिलाओं के 54 किलोग्राम में वियतनाम की वो थी किम अन्ह से खेलेंगी।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….