फ़रवरी 20, 2025 10:20 पूर्वाह्न

views 27

टेबल टेनिस: एशियाई कप के महिला सिंगल्‍स ग्रुप मैच में भारत की श्रीजा अकुला ने कतर की अइया मोहम्मद को 3-0 से हराया

    टेबल टेनिस में भारत की श्रीजा अकुला ने कल चीन के शेनझेन में एशियाई कप टूर्नामेंट के पहले दिन सीधे गेम में जीत हासिल की। श्रीजा ने महिला सिंगल्‍स ग्रुप मैच में कतर की अइया मोहम्मद को 3-0 से हरा दिया।      आज दूसरे ग्रुप मैच में श्रीजा का सामना विश्‍व में पहले नंबर की खिलाड़ी चीन की सुन यिंग्शा से होगा।      महिला सिंगल्‍स में अयहिका मुखर्जी और यशस्विनी घोड़पड़े को हार का सामना करना पड़ा।      इस बीच, पुरुष सिंगल्‍स में भारत को कोई जीत नहीं मिली क्योंकि अचंता शरथ कमल, मानव ठक्कर और हरमीत देसाई...

फ़रवरी 19, 2025 8:36 पूर्वाह्न

views 37

चीन में आज होगी आईटीटीएफ-एटीटीयू एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट के 34वें संस्करण की शुरूआत

    आईटीटीएफ-एटीटीयू एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट का 34वां संस्करण आज सुबह चीन के शेनझेन में शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट में पुरुष और महिला एकल प्रतियोगिताओं में 32-32 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट में भारत का छह सदस्‍यीय दल हिस्‍सा ले रहा है।      पांच बार के ओलंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों की एकल स्‍पर्धा के मौजूदा चैंपियन शरत कमल भारत की पुरुष टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। टीम में मानव ठक्कर और हरमीत देसाई भी शामिल हैं।     भारतीय महिला टीम में ओलंपियन श्रीजा अकुला, अयहिका मुखर्जी और यशस...

जुलाई 27, 2024 11:14 पूर्वाह्न

views 36

पेरिस ओलिम्पिक के पहले दिन सभी की निगाहें निशानेबाजी, नौकायन, टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, मुक्केबाजी और हॉकी पर टिकी

  पेरिस ओलिम्पिक के आज पहले दिन सभी की निगाहें निशानेबाजी पर होंगी। 10 मीटर एयर राइफल मिक्‍स्‍ड टीम क्वालीफिकेशन में एलावेनिल वलारिवन और संदीप सिंह तथा रमिता जिंदल और अर्जुन बाबूता दोपहर साढे बारह बजे खेलेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन में अर्जुन सिंह चीमा और सरबजोत सिंह निशाना लगाएंगे। शाम चार बजे 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालीफिकेशन में मनु भाकर और रिदम सांगवान अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। भारतीय नाविक बलराज पंवार दोपहर साढे बारह बजे पुरुष एकल स्कल्स हीट में ...

जून 29, 2024 1:46 अपराह्न

views 32

टेबल टेनिस:  दीया पराग चिताले और यशस्‍विनी घोरपडे ने विश्व टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धा के महिला डबल्स सेमीफाइनल में जगह बनाई

टेबल टेनिस में भारतीय टेनिस खिलाड़ी दीया पराग चिताले और यशस्‍विनी घोरपडे ने ट्यूनीशिया में चल रही विश्व टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धा के महिला डबल्स सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इनका मुकाबला आज शाम सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की जोडी यू-सीवू और किम-स्‍योंगजिन से होगा। इससे पहले, भारतीय जोड़ी ने कल र्क्‍वाटर फाइनल में अपने ही देश की खिलाडी श्रीजा अकूला और आयकिहा मुखर्जी को 3-1 से पराजित किया।      

जून 23, 2024 9:48 पूर्वाह्न

views 27

श्रीजा अकुला  बनी  विश्व टेबल टेनिस कंटेंडर चैंपियनशिप के महिला सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय 

  भारत की श्रीजा अकुला विश्व टेबल टेनिस कंटेंडर चैंपियनशिप के महिला सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गयी हैं। श्रीजा नाइजीरिया के लागोस में आयोजित प्रतियोगिता के महिला सिंगल्स और डबल्स दोनो ही श्रेणियों के फाइनल में जगह बनाई। पहले सिंगल्स सेमीफाइनल में उन्होंने अपने ही देश की सुतीर्था मुखर्जी को 3-2 से हराया।  दूसरे सेमीफाइनल में चीन की डिंग यीजी ने भारत की आइका मुखर्जी को पराजित किया। अब सिंगल्स फाइनल में आज शाम श्रीजा और डिंग यीजी आमने-सामने होंगी।   महिला डबल्‍स सेमीफाइ...