राष्ट्रीय क्षतिपूर्ति वनरोपण कोष प्रबंधन और योजना प्राधिकरण-कैम्पा ने कल नई दिल्ली में वन सीमाओं के निर्धारण और डिजिटलीकरण पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें केंद्र सरकार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में जीआईएस आधारित वन सीमा डिजिटलीकरण को गति देने के लिए एक निश्चित कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया। इस पहल से सभी वन भूमि की सटीक पहचान संभव हो सकेगी।