मई 1, 2026 6:35 पूर्वाह्न

printer

एनएआरसीएल देश के संकटग्रस्त परिसंपत्ति समाधान ढांचे का प्रमुख स्तंभ बनकर उभरी: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी लिमिटेड (एनएआरसीएल) देश के संकटग्रस्त परिसंपत्ति समाधान ढांचे का एक प्रमुख स्तंभ बनकर उभरी है, जो बैंकिंग क्षेत्र की बैलेंस शीट को मजबूत करने में सहायक है।

मंत्रालय ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में एनएआरसीएल के वसूली प्रयासों में उल्लेखनीय तेजी आई है। इस वर्ष के दौरान कंपनी ने 4 हजार 364 करोड़ रुपये वसूल किए हैं, जो इसकी कुल वसूली का लगभग 70 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि 23 खातों में वसूली की गई है, जिसमें कुल वसूली 6 हजार 345 करोड़ रुपये है। यह अधिग्रहण लागत के 48 प्रतिशत से अधिक है, जबकि आगे की वसूली वर्तमान में जारी है।