मई 1, 2026 6:53 पूर्वाह्न

printer

आईपीएल: गुजरात टाइटन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 156 रन के लक्ष्‍य के जवाब में गुजरात टाइटन्स ने 25 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।

इससे पहले,  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर और दो गेंद में 155 रन बनाए। आज शाम साढ़े सात बजे जयपुर में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला डेल्‍ही कैपिटल्स से होगा।