जुलाई 11, 2025 5:29 अपराह्न

printer

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने क्‍वांटम साइबर सुरक्षा की तैयारी पर श्वेत पत्र जारी किया

इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने क्‍वांटम साइबर तैयारी की ओर बढ़ने संबंधी श्‍वेत पत्र को आज नई दिल्‍ली में जारी किया। श्‍वेत पत्र विभिन्‍न क्षेत्रों के उन संगठनों के लिए लाभदायक मार्गदर्शन  है जो क्‍वांटम सेफ और क्‍वांटम रेडिनेस की  तकनीक की शुरूआत करना चा‍हते हैं।

 

इसमें नए सुरक्षा प्रावधानों और मौजूदा ढांचों को एक साथ जोड़कर व्‍यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने की सिफारिश की गई है। इस अवसर पर इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सचिव एस कृष्‍ण ने क्वांटम तत्परता एक रणनीतिक अनिवार्यता है क्योंकि हम क्वांटम प्रौद्योगिकियों, विशेष रूप से साइबर सुरक्षा, की क्रांतिकारी क्षमता के लिए तैयारी कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हम विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम परिवर्तन के दौर से गुज़र रहे हैं, आईसीटी अवसंरचना में स्पष्टता और तेज़ी के साथ समय रहते लचीलापन बनाना शुरू करना ज़रूरी है।