अप्रैल 18, 2026 7:02 पूर्वाह्न

printer

नई दिल्ली: नौसेना कमांडर सम्मेलन का पहला चरण संपन्न

नौसेना कमांडर सम्मेलन का पहला चरण कल नई दिल्ली में संपन्न हुआ। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चार दिवसीय सम्मेलन भारतीय नौसेना की परिचालन और सामग्री संबंधी तैयारियों, बुनियादी ढांचे, रसद और मानव संसाधन पहलों की व्यापक समीक्षा की गई। इस दौरान पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को देखते हुए मौजूदा परिचालन वातावरण का भी आकलन किया।

सम्मेलन में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा रणनीति के बारे में जानकारी दी। एडमिरल त्रिपाठी ने सागर मंथन का भी आयोजन किया।

इस मंच ने नौसेना के शीर्ष नेतृत्व और विषय विशेषज्ञों के बीच रक्षा अनुसंधान और विकास में सुधार तथा उद्योग की अधिक भागीदारी के माध्यम से क्षमता विकास को बढ़ाने पर चर्चा को सुगम बनाया।