अप्रैल 18, 2026 6:58 पूर्वाह्न

printer

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने महिला आरक्षण विधेयक को रोकने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक को रोकने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष की आलोचना की। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि इस कदम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम को नाकाम कर दिया गया है। श्री नायडू ने कहा कि विधेयक के पारित न होने से लाखों महिलाओं को समान प्रतिनिधित्व से वंचित किया गया है और राष्ट्र इसे याद रखेगा।