भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक को पारित न करके देश की ‘आधी आबादी’ के साथ घोर विश्वासघात किया है।
सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी, समाजवादी पार्टी और पूरे इंडिया गठबंधन का नारी-विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की शक्ति पर यह आक्रोश अब नहीं रुकेगा और आगामी चुनावों में देश की माताएं और बहनें अपने अधिकारों को कुचलने वालों को करारा जवाब देंगी।