फ़रवरी 23, 2026 7:09 पूर्वाह्न

printer

राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने किया ‘बढ़ना है तो यहाँ जुड़ना है’ जागरूकता अभियान का शुभारंभ

कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कल ‘बढ़ना है तो यहाँ जुड़ना है’ नामक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। अभियान का उद्देश्‍य देश के डिजिटल कौशल विकास आंदोलन को गति देना है।

इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि इंडिया स्टैक और स्किल इंडिया डिजिटल हब जैसी परिवर्तनकारी योजनाओं के माध्यम से भारत की डिजिटल क्षमता को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली है। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने बताया कि इस अभियान में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को भी शामिल किया गया है।