अप्रैल 10, 2026 9:02 अपराह्न

printer

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री वर्धन ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति पद ग्रहण करने पर श्री ह्लाइंग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बधाई पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि म्यांमार और भारत सदियों पुराने संबंधों वाले घनिष्ठ साझेदार होने के साथ-साथ स्थलीय और समुद्री पड़ोसी भी हैं। विदेश राज्‍य मंत्री ने कहा कि भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’, ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘महासागर’ नीतियों के तहत म्यांमार के साथ बहुआयामी द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने और म्यांमार के लोगों के लाभ के लिए विकासात्मक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।