अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ दो सप्ताह के संघर्ष विराम की घोषणा के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। इस समझौते में होर्मुज जल-डमरू-मध्य को आवाजाही के लिए फिर से खोलने की प्रतिबद्धता भी शामिल है।
दिन के कारोबार में, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट कच्चे तेल की कीमत गिरकर 91 अमरीकी डॉलर 11 सेंट प्रति बैरल तक पहुंच गई, जबकि ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 91 अमरीकी डॉलर 72 सेंट प्रति बैरल तक आ गई।
ताजा जानकारी के अनुसार, ब्रेंट कच्चा तेल 13.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94 अमरीकी डॉलर 77 सेंट प्रति बैरल तथा वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट कच्चा तेल 14.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96 अमरीकी डॉलर 16 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।