मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

MP: प्रदेश के बड़े शहरों में मॉल, रेस्टोरेंट, आईटी सेक्टर, मुख्य बाजार और बिजनेस सेंटर अब 24 घंटे, सातों दिन खुले रहेंगे

प्रदेश के बड़े शहरों में मॉल, रेस्टोरेंट, आईटी सेक्टर, मुख्य बाजार और बिजनेस सेंटर अब 24 घंटे, सातों दिन खुले रहेंगे। नगर निगम और औद्योगिक क्षेत्रों में यह सुविधा मिलेगी। इसे लेकर राज्य सरकार ने श्रम विभाग के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। इसका नोटिफिकेशन एक-दो दिन में जारी होने की संभावना है। इसके बाद से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इस व्यवस्था के प्रभावी होने के बाद मध्यप्रदेश ऐसा करने वाला देश का सातवां राज्य बन जाएगा, जहां 24 घंटे सातों दिन बाजार खुले रहते हैं। इसके पहले महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तेलंगाना में मॉल, रेस्टारेंट, आईटी सेक्टर, मेन मार्केट, बिजनेस सेंटर 24 घंटे खुल रखे जाते हैं। जिन नगर निगमों में यह व्यवस्था लागू होने जा रही है, उसमें इंदौर के बीआरटीएस एरिया में यह पहले से लागू है। अब पूरे इंदौर में इसे लागू किया जाएगा।

इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा, छिंदवाड़ा, रतलाम, उज्जैन, सतना, सिंगरौली, कटनी, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, मुरैना में इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….