मई 1, 2026 8:21 अपराह्न | Mumbai-Pune Expressway

printer

महाराष्ट्र दिवस पर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे परियोजना ‘मिसिंग लिंक’ का उद्घाटन

महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 13.3 किलोमीटर लंबी ‘मिसिंग लिंक’ परियोजना का उद्घाटन किया।

इस नए खंड से मुंबई और पुणे के बीच की दूरी लगभग 6 किलोमीटर कम होने की उम्मीद है। इससे यात्रा का समय लगभग 20 से 30 मिनट कम हो जाएगा और व्यस्त मार्ग पर यातायात जाम कम होगा।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक चरण में यह मार्ग केवल हल्के वाहनों के लिए खुला रहेगा। बसों को बाद के चरण में अनुमति दी जाएगी, जबकि भारी वाहन मौजूदा मार्ग पर चलते रहेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और एकनाथ शिंदे ने परियोजना के लोनावला खंड में निर्मित 22.33 मीटर लंबी विश्व की सबसे चौड़ी भूमिगत सुरंग के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से प्रमाण पत्र भी स्वीकार किया। इस परियोजना का कार्यान्‍वयन महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम द्वारा किया गया है।