छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की उच्च-स्तरीय बैठक शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भाग ले रहे हैं। केंद्रीय गृह सचिव, खुफिया विभाग के निदेशक, चारों राज्यों के पुलिस महानिदेशक, तथा वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हो रहे हैं।
News On AIR | मई 19, 2026 1:45 अपराह्न
गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बस्तर में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू