मई 1, 2026 8:21 अपराह्न
58
महाराष्ट्र दिवस पर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे परियोजना ‘मिसिंग लिंक’ का उद्घाटन
महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 13.3 किलोमीटर लंबी 'मिसिंग लिंक' परियोजना का उद्घाटन किया। इस नए खंड से मुंबई और पुणे के बीच की दूरी लगभग 6 किलोमीटर कम होने की उम्मीद है। इससे यात्रा का समय लगभग 20 से 30 मिनट कम हो जाएगा और व्यस्त मार्ग पर यातायात जाम कम होगा। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक चरण में यह मार्ग केवल हल्के वाहनों के लिए खुला रहेगा। बसों को बाद के चरण में अनुमति दी जाएगी, जबकि भारी वाहन मौजूदा मार्ग पर चलते रहेंगे।...