मई 19, 2026 7:20 पूर्वाह्न

printer

अमरीका ने क्यूबा के 11 अधिकारियों और एजेंसियों पर प्रतिबंध लगाए

अमरीका की सरकार ने क्यूबा के 11 अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिये हैं। इनमें वहां के संचार मंत्री, कई सैन्य नेता और मुख्य खूफिया एजेंसी शामिल है। यह कदम क्यूबा के कम्यूनिष्ट नेताओं पर ट्रम्प प्रशासन द्वारा दबाव बढ़ाने का हिस्सा है।

यह कार्रवाई क्यूबा के खिलाफ चलाए जा रहे एक बड़े अभियान का हिस्सा है। इसके अंतर्गत वेनेजुएला से आने वाली अधिकांश तेल खेपों पर प्रतिबंध के प्रयास भी शामिल हैं। यह कदम जनवरी में वेनेजुएला के नेता को पकड़ने के लिए अमरीकी छापे के बाद उठाया गया है। ट्रम्प प्रशासन ने क्यूबा की वर्तमान कम्यूनिष्ट सरकार को भ्रष्ट और अक्षम बताया है और वहां सत्ता बदलने की मांग कर रहा है।

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने इस द्वीप पर दबाव बढ़ा दिया है। ईंधन की आपूर्ति करने वाले देशों पर प्रतिबंध लगाने की धमकी देकर प्रभावी रूप से नाकाबंदी लागू कर दी है। इससे बिजली कटौती हुई है और अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है।