सितम्बर 14, 2025 7:52 पूर्वाह्न

printer

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू महिला सशक्तिकरण समिति के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू  आज आंध्र प्रदेश के तिरुपति में संसद, राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों में महिला सशक्तिकरण समिति के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष एक प्रदर्शनी का उद्घाटन और स्मारिका का विमोचन भी करेंगे।

 

इस दो दिवसीय सम्‍मेलन में राज्यसभा के उपसभापति, आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सभापति और  विधानसभा के अध्यक्ष, संसद और राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों में महिला सशक्तिकरण समितियों के अध्यक्ष और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी हिस्‍सा लेंगे। इस सम्मेलन में देश भर से आए 100 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।