अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो सप्ताह के संघर्ष विराम की घोषणा के बाद कहा है कि यह विश्व शांति के लिए बहुत बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि कई सप्ताह के तनाव के बाद ईरान पुनः निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार हो गया है। ईरान द्वारा महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खोलने की सहमति के बाद श्री ट्रंप ने सुनियोजित सैन्य कार्रवाई पर दो सप्ताह का सशर्त विराम लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अमरीका समुद्री यातायात प्रबंधन और क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने में सहायता करेगा।
श्री ट्रंप ने कहा कि चर्चा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। ईरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव दीर्घकालिक शांति प्रस्ताव इसका आधार बना है। उन्होंने कहा कि अधिकांश प्रमुख मुद्दे सुलझा लिये गए हैं।
ईरान ने सशर्त संघर्ष विराम स्वीकार करने का संकेत दिया है। उसने कहा कि अगर हमले रूकते है तो उसकी ओर से भी जवाबी कार्रवाई पर विराम लगेगा। खबरों के अनुसार इस्राएल भी अस्थायी संघर्ष विराम पर सहमत हो गया है।
News On AIR | अप्रैल 8, 2026 2:31 अपराह्न | Trump
कई सप्ताह के तनाव के बाद ईरान पुनः निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार: ट्रंप