अप्रैल 10, 2026 9:28 अपराह्न | India's maritime sector

printer

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत का समुद्री क्षेत्र मजबूत: पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री

पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने कहा है कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत का समुद्री क्षेत्र मजबूत और कुशल बना हुआ है। उन्‍होंने कहा कि सरकार व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने और भू-राजनीतिक स्थितियों से प्रभावित हुए बिना आपूर्ति श्रृंखला को सतत बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री सोनोवाल ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रमुख बंदरगाहों पर लगभग 90 प्रतिशत लंबित माल की निकासी समय पर हस्तक्षेप और निरंतर निगरानी के कारण संभव हुई है। उन्‍होंने कहा कि समन्वित और सक्रिय उपायों ने व्यापार पर न्यूनतम प्रभाव के साथ बंदरगाह संचालन को तेजी से स्थिर करने में मदद की।