बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने आज बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की। बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने दोनों देशों की राष्ट्रीय विकास प्राथमिकताओं के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में जन-केंद्रित सहयोग के लिए द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। श्री वर्मा ने आपसी हित और लाभ पर आधारित सकारात्मक, रचनात्मक और प्रगतिशील दृष्टिकोण अपनाते हुए बांग्लादेश सरकार और जनता के साथ मिलकर काम करने की भारत की मंशा भी व्यक्त की।
News On AIR | अप्रैल 6, 2026 4:06 अपराह्न
बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की