फ़रवरी 23, 2026 6:57 पूर्वाह्न

printer

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा

भारत ने रमजान के पवित्र महीने में अफगानिस्तान की धरती पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। इसमें आम नागरिकों की जान गई है जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कल मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी आंतरिक विफलताओं से ध्‍यान भटकाने का यह पाकिस्तान का प्रयास है। प्रवक्‍ता ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति भारत के समर्थन को दोहराया।