भारत ने चीन द्वारा भारत के भूभाग का हिस्सा रहे स्थानों को मनगढ़ंत नाम देने के किसी भी प्रयास को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। भारत ने कहा कि चीन को ऐसे कार्यों से बचना चाहिए जो संबंधों में नकारात्मकता पैदा करते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि चीन के ऐसे प्रयास इस निर्विवाद वास्तविकता को नहीं बदल सकते कि अरुणाचल प्रदेश सहित ये स्थान और क्षेत्र भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा थे, हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने कहा कि चीन द्वारा की गई ये कार्रवाइयां भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर और सामान्य बनाने के प्रयासों को बाधित करती हैं।
News On AIR | अप्रैल 12, 2026 7:53 अपराह्न
भारत ने चीन के मनगढ़ंत नामकरण के प्रयास को खारिज किया