आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप में सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। कल रात अहमदाबाद में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए, जिसमें डेविड मिलर ने 35 गेंदों पर 63 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों पर 44 रन बनाए।
जवाब में, मेजबान टीम 18 ओवर और 5 गेदों में 111 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसमें शिवम दुबे का सर्वाधिक 42 रन शामिल है। मेहमान टीम के लिए मार्को जानसेन ने चार विकेट लिए, जबकि केशव महाराज ने तीन विकेट चटकाए। दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ग्रुप 2 के एक अन्य सुपर 8 मुकाबले में, इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराया। कोलंबों में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 16 ओवर और एक गेंद में 95 रन पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने 3 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और आदिल राशिद ने 2-2 विकेट हासिल किए। विल जैक्स को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आज शाम 7 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सुपर 8 ग्रुप एक के मुकाबले में जिम्बाब्वे का सामना वेस्टइंडीज से होगा।