गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता में दो प्रतिशत की वृद्धि और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत की घोषणा करने के सरकार के फैसले की सराहना की है। श्री शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस वर्ष पहली जनवरी से प्रभावी यह वृद्धि, कर्मचारियों और उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। श्री शाह ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 83 हजार 977 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III को जारी रखने की भी मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण कृषि बाजारों, स्कूलों और अस्पतालों को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ना है। श्री शाह ने कहा कि इस फैसले के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और परिवहन अधिक सुविधाजनक होगा।
News On AIR | अप्रैल 18, 2026 5:56 अपराह्न | HM Amit Shah
गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए और डीआर बढ़ाने के सरकार के फैसले की सराहना की