अप्रैल 20, 2026 6:58 अपराह्न | Fire

printer

राजस्थान की एचआरएल रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी का उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित

राजस्थान स्थित एचआरएल रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित उद्घाटन कार्यक्रम को आज आग लगने की घटना के कारण स्थगित कर दिया गया है। आग रिफाइनरी के आसपास के क्षेत्र में लगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने और आवश्यक निवारक उपाय करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। उद्घाटन की नई तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी।