वाणिज्य विभाग तथा पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने पश्चिम एशिया की स्थिति के मद्देनजर पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स और जहाजरानी संबंधी चुनौतियों के समाधान के लिए उच्च स्तरीय हितधारक परामर्श बैठक आयोजित की है। इस बैठक की अध्यक्षता वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने की। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि बैठक में पैकेजिंग और संबंधित सामग्री की आपूर्ति में उत्पन्न चुनौतियों पर चर्चा की गई।
इस बीच, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव विजय कुमार, वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर तथा सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी ने एक अन्य बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रालय ने सभी बंदरगाहों और टर्मिनल संचालकों को पारदर्शिता और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।