अप्रैल 6, 2026 2:25 अपराह्न

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, सरकार सैनिकों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि देश के सैनिकों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि सैनिक दिन-रात, हर मौसम में और हर परिस्थिति में देश की सेवा करते हैं। नई दिल्ली में सेना चिकित्सा कोर के स्थापना दिवस के अवसर पर राजनाथ सिंह ने देश के अन्य हिस्सों में भी अनुसंधान और रेफरल अस्पताल जैसी सुविधाओं के विकास पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रमुख संस्थान देश के हर कोने में होने चाहिए, ताकि सेना को हर जगह बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।  उन्होंने आगे कहा कि सैन्य नर्सिंग सेवा की नर्सें, जो चिकित्सा बलों की रीढ़ हैं, सेवानिवृत्ति के बाद पूर्व सैनिक का दर्जा नहीं दिया गया था। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने उन्हें पूर्व सैनिक का दर्जा देने का निर्णय लिया है।