क्षेत्रीय

दिसम्बर 28, 2024 1:05 अपराह्न

views 16

मध्य प्रदेश में तूफान के साथ ओलावृष्टि और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में छिटपुट बारिश और घने कोहरे की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज मध्यप्रदेश में तूफान के साथ ओलावृष्टि और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश तथा राजस्थान में छिटपुट बारिश और घने कोहरे की स्थिति की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग के अनुसार विदर्भ, महाराष्ट्र और गुजरात में भी ऐसे ही हालात रहने की उम्मीद है।

दिसम्बर 28, 2024 11:52 पूर्वाह्न

views 18

शेरनी जीनत को पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले के नोईनानी गांव में देखा गया

ओडिशा के सिमिलीपाल बाघ अभ्‍यारण्‍य की तीन वर्षीय जीनत नामक शेरनी को पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले के मनबाजार ब्‍लॉक-1 के नोईनानी गांव में देखा गया है। जिला प्रशासन ने स्‍कूलों और आंगनवाडी केन्‍द्रों को बंद कर दिया है। इस शेरनी को महाराष्‍ट्र के ताबोड़ा-अंधेरी बाघ अभयारण्‍य से सिमिलीपाल बाघ अभ्‍यारण्...

दिसम्बर 28, 2024 8:07 पूर्वाह्न

views 11

एनआईए ने झारखंड के गिरिडीह जिले और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापेमारी की

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एन.आई.ए.) ने पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान मतदानकर्मियों और सुरक्षा दल पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी -माओवादी के हमले के सिलसिले में कल झारखंड के गिरिडीह जिले और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने नक्सली पर्चे, बुकलेट, मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस...

दिसम्बर 28, 2024 8:02 पूर्वाह्न

views 16

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की

उत्तराखंड मौसम विभाग ने अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। राज्य के सभी जिलों में आज कड़ाके की सर्दी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित भीषण सर्दी और बर्फबारी को देखते हुए चमोली जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। इस बीच, राज्य ...

दिसम्बर 28, 2024 7:58 पूर्वाह्न

views 17

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी और निचले मैदानी क्षेत्रों में बारिश से शीतलहर तेज

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी और निचले मैदानी क्षेत्रों में बारिश से शीतलहर तेज हो गई है। बर्फबारी और बारिश से तापमान में काफी कमी आई है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। कुल्लू जिले के सोलांग नाला में भारी बर्फबारी के कारण फंसे पर्यटकों को पुलिस ने सुरक्षित...

दिसम्बर 28, 2024 7:51 पूर्वाह्न

views 34

मध्य प्रदेश में ई-मंडी योजना का विस्तार प्रदेश की अन्य मंडियों में भी किया जा रहा है

मध्य प्रदेश में ई-मंडी योजना का विस्तार प्रदेश की अन्य मंडियों में भी किया जा रहा है। यह योजना पहली जनवरी से 41 और मंडियों में लागू हो रही है।

दिसम्बर 28, 2024 7:50 पूर्वाह्न

views 9

ईडी ने बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्‍य और लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता हुलास पांडे के कई ठिकानों पर मारे छापे

प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध सम्‍पत्ति और अवैध खनन के सिलसिले में बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्‍य और लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता हुलास पांडे के कई ठिकानों पर छापे मारे हैं। यह कार्रवाई कल देर रात तक पटना और बेंगलुरु में दो ठिकानों पर हुई। निदेशालय ने तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्‍तावेज भी ...

दिसम्बर 28, 2024 7:43 पूर्वाह्न

views 9

मुम्‍बई सेंट्रल-जयपुर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, एक गम्‍भीर रूप से घायल

मुम्‍बई में कल रात पालघर रेलवे स्‍टेशन के पास मुम्‍बई सेंट्रल-जयपुर सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और एक गम्‍भीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया है कि ये लोग अवैध रूप से पटरियां पार करते समय रेलगाड़ी की चपेट में आ गए। उप-स्‍टेशन अधीक्षक तत्‍काल घटनास्‍थल पर पह...

दिसम्बर 28, 2024 7:35 पूर्वाह्न

views 20

निरस्‍त नहीं की जाएगी 70वीं एकीकृत संयुक्‍त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा-2024: बिहार लोकसेवा आयोग

बिहार लोकसेवा आयोग (बी.पी.एस.सी.) ने कहा है कि 70वीं एकीकृत संयुक्‍त (प्रारम्भिक) प्रतियोगिता परीक्षा-2024 निरस्‍त नहीं की जाएगी। बी.पी.एस.सी. के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि पुनर्परीक्षा चार जनवरी 2025 को होगी। उन्‍होंने कहा कि कुछ लोग पूरी परीक्षा रद्द करने की मां...

दिसम्बर 27, 2024 9:54 अपराह्न

views 15

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी-विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में बदलाव

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है, जबकि अन्य निचले इलाकों में हल्की बारिश हो रही है।