क्षेत्रीय

जनवरी 3, 2025 8:30 अपराह्न

views 14

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में कड़ाके की ठंड जारी

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में कड़ाके की ठंड जारी है, हालांकि आज दोपहर हल्‍की धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 21 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक में गि...

जनवरी 3, 2025 8:30 अपराह्न

views 17

गृहमंत्री अमित शाह ने अंडमान निकोबार द्वीप और लक्षद्वीप में नवीकरणीय ऊर्जा उत्‍पत्ति के लक्ष्‍य को हासिल करने पर बल दिया

गृहमंत्री अमित शाह ने आज अंडमान निकोबार द्वीप और लक्षद्वीप में पवन चक्कियों तथा सौर पैनलों के जरिये शत-प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा उत्‍पत्ति के लक्ष्‍य को हासिल करने पर बल दिया। नई दिल्‍ली में द्वीप विकास एजेंसी की 7वीं बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए श्री शाह ने इन क्षेत्रों की चल रही विकास पहलों की प्रगति ...

जनवरी 3, 2025 8:30 अपराह्न

views 15

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने पंजाब के राष्‍ट्रीय इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी संस्‍थान का किया वर्चुअल उद्घाटन

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने आज पंजाब के रोपर में विश्‍वविद्यालय का दर्जा प्राप्‍त राष्‍ट्रीय इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी संस्‍थान का वर्चुअल उद्घाटन किया। श्री वैष्‍णव ने बताया कि यह संस्‍थान इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत विश्विविद्यालय का दर्जा प्र...

जनवरी 3, 2025 8:30 अपराह्न

views 16

मौसम विभाग ने कश्मीर, जम्मू और लद्दाख में अलग-अलग गति के साथ पूरे क्षेत्र में लगातार शीत लहर चलने की संभावना व्‍यक्‍त की

जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने कश्मीर, जम्मू और लद्दाख में अलग-अलग गति के साथ पूरे क्षेत्र में लगातार शीत लहर चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें कश्मीर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में तेज वर्षा और बर्फबारी का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है...

जनवरी 3, 2025 8:04 अपराह्न

views 16

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट के मद्देनजर सीएक्यूएम ने ग्रैप-तीन के संशोधित चरण को किया लागू

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट के मद्देनजर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग-सीएक्यूएम ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान- ग्रैप-तीन के संशोधित चरण को फिर से लागू कर दिया है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक में वायु का स...

जनवरी 3, 2025 8:02 अपराह्न

views 25

झारखंड पुलिस ने खूंटी जिले के जरियागढ़ के बकसपुर जंगल क्षेत्र से 3 पीएलएफआई नक्सलियों को किया गिरफ्तार

झारखंड पुलिस ने आज खूंटी जिले के जरियागढ़ के बकसपुर जंगल क्षेत्र से तीन पीएलएफआई नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन, एक पिस्तौल, एक मोटरसाइकिल और कुछ नक्सली साहित्य भी जब्त किया है।

जनवरी 3, 2025 7:53 अपराह्न

views 77

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का किया उद्घाटन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल में 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने प्राचीन भारतीय ज्ञान और परंपरा में विज्ञान के गुणों का उल्लेख किया और कहा कि हमारे नेताओं ने हमेशा किसानों और विज्ञान के बीच संबंधों के माध्यम से भारतीय पारंपरिक ज्ञान और विक...

जनवरी 3, 2025 7:52 अपराह्न

views 15

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कालकाजी सीट से अल्‍का लाम्‍बा को दिया टिकट

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कालकाजी सीट से अल्‍का लाम्‍बा को टिकट दिया। इस सीट पर उनका सामना दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी से होगा। सोशल मीडिया पोस्‍ट में कांग्रेस ने बताया कि केन्‍द्रीय चुनाव समिति ने अगामी दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में 51 कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्‍मीदवार ...

जनवरी 3, 2025 5:29 अपराह्न

views 12

चेन्नई यौन उत्‍पीडन मामले में भाजपा ने डीएमके कार्यकर्ता को बताया दोषी

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि चेन्नई यौन उत्‍पीडन मामले का दोषी डीएमके का कार्यकर्ता है। वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने आज नई दिल्ली में कहा कि ऐसे अपराधियों को डीएमके का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में एनडीए और भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जिसने पीडिता को न्याय दिलाने ...

जनवरी 3, 2025 5:28 अपराह्न

views 11

केंद्रीय सूचना और प्रसारण, रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने असम में तीन ट्रेनों को किया रवाना

असम में, राज्‍यपाल लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा के साथ केंद्रीय सूचना और प्रसारण, रेलवे तथा इलेक्‍ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने गुवाहाटी - न्‍यू लखीमपुर जनशताब्‍दी एक्‍सप्रेस, न्‍यू बोंगाईगांव - गुवाहाटी पैसेंजर रेलगाडी और तिनसुकिया - नाहरलागुन...