क्षेत्रीय

जनवरी 24, 2025 9:20 अपराह्न

views 12

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आयुध कारखाना में हुए विस्फोट में 8 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज सुबह आयुध कारखाना में हुए विस्फोट में छत गिर गई। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गये। उस समय आयुध कारखाने में कुल 13 से 14 कर्मचारी में काम कर रहे थे। स्थानीय पुलिस, राज्य आपदा राहत बल की टीमें और मेडिकल टीमें मलबे में दबे लोगों को तलाश रहे हैं। रक्षा म...

जनवरी 24, 2025 9:19 अपराह्न

views 33

RBI ने जम्‍मू एंड कश्‍मीर बैंक, कैनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया पर मौद्रिक जुर्माना लगाया

भारतीय रिजर्व बैंक ने जम्‍मू एंड कश्‍मीर बैंक, कैनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया पर मौद्रिक जुर्माना लगाया है। नियमों का अनुपालन नहीं करने पर जम्‍मू एंड कश्‍मीर बैंक पर तीन करोड 31 लाख रूपये, कैनरा बैंक पर एक करोड 60 लाख 60 हजार रूपये और बैंक ऑफ इंडिया पर एक करोड रूपये का जुर्माना लगाया गया है।

जनवरी 24, 2025 9:18 अपराह्न

views 21

महाराष्ट्र राज्य परिवहन प्राधिकरण ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के लिए बस किराए में वृद्धि को मंजूरी दी

महाराष्ट्र राज्य परिवहन प्राधिकरण ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के लिए बस किराए में 14 दशमलव नौ पांच प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। यह किराया वृद्धि आज आधी रात से लागू होगी। मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण ने भी मुंबई और उसके आसपास के महानगरीय क्षेत्र में अगले महीने की पहली तारीख...

जनवरी 24, 2025 9:17 अपराह्न

views 14

आंध्रप्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडु की दावोस में विश्‍व आर्थिक मंच में चार दिवसीय यात्रा का उद्देश्‍य ब्रांड-एपी की इमेज बनाना

आंध्रप्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडु की दावोस में विश्‍व आर्थिक मंच में चार दिवसीय यात्रा का उद्देश्‍य ब्रांड-एपी की इमेज बनाना था। राज्‍य में निवेश आकर्षित करने के प्रयास सकारात्‍मक रहें और मेर्सक और गूगल क्‍लाउड जैसी कई प्रमुख वैश्विक कंपनियों ने आंध्रप्रदेश में निवेश के अवसर तलाशने में ...

जनवरी 24, 2025 8:57 अपराह्न

views 11

अल्पसंख्यक राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मणिपुर के सेनापति जिले में विभिन्न संस्थानों और परियोजना स्थलों का किया निरीक्षण

अल्पसंख्यक मामले, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने आज मणिपुर के सेनापति जिले में विभिन्न संस्थानों और परियोजना स्थलों का निरीक्षण किया। मंत्री ने उपायुक्‍त मामोनी डोले और अन्य अधिकारियों के साथ जिले के मॉडल आवासीय विद्यालय, जिला अस्पताल और मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण ...

जनवरी 24, 2025 8:57 अपराह्न

views 30

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल हल्‍का कोहरा रहने की संभावना व्‍यक्‍त की

राजधानी दिल्ली में आज सुबह और शाम को ठंड महसूस की गई। हालांकि आज दिन में धूप खिली रहने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 23 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान नौ दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ल...

जनवरी 24, 2025 8:57 अपराह्न

views 13

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने 14 माओवादियों को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने 14 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से आठ माओवादियों पर करीब 36 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इन माओवादियों को उसूर थाना क्षेत्र के टेकमेटला, नादपल्ली और मल्लेम्पेंटा के जंगलों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार माओवादियों पर उसूर-नादपल्ली मार्ग पर आईईडी ल...

जनवरी 24, 2025 8:57 अपराह्न

views 53

पश्चिम बंगाल सरकार ने आज द्वारे सरकार अभियान शुरू किया

पश्चिम बंगाल सरकार ने आज द्वारे सरकार अभियान शुरू किया है। सरकार का यह सेवा वितरण कार्यक्रम है, जिसमें विभिन्‍न विभागों, विकास खण्‍डों और नगरपालिकाओं के किसी एक स्‍थान पर शिविर लगाये जायेंगे, जहां लोग विभिन्‍न कल्‍याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए अपने नाम दर्ज करायेंगे। इन शिविरों में सरकारी...

जनवरी 24, 2025 8:34 अपराह्न

views 16

राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस केवल निर्वाचन आयोग के गठन का ही उत्‍सव नहीं है बल्कि यह लोकतंत्र की भावना को सम्‍मान देने का भी अवसर है: राजीव कुमार

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने कहा है कि राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस केवल निर्वाचन आयोग के गठन का ही उत्‍सव नहीं है बल्कि यह लोकतंत्र की भावना को सम्‍मान देने का भी अवसर है। उन्‍होंने 15वें राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व-संध्‍या पर आज नई दिल्‍ली में जारी एक संदेश में कहा कि इस वर्ष राष्‍ट्रीय मत...

जनवरी 24, 2025 8:33 अपराह्न

views 12

दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान परेड़ के सुचारू मार्ग को सुविधाजनक बनाने के लिए कुछ सड़कों पर यातायात प्रति‍बंधित

दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान परेड़ के सुचारू मार्ग को सुविधाजनक बनाने के लिए कुछ सड़कों पर यातायात प्रति‍बंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने यातायात परामर्श जारी करते हुए बताया कि परेड सुबह साढ़े 10 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्यपथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार...