क्षेत्रीय

अक्टूबर 3, 2025 9:33 अपराह्न

views 2.8K

बिहार में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा

बिहार सरकार ने 10 लाख से ज़्यादा राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों को भी तीन प्रतिशत महंगाई राहत का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक में इसकी घोषणा की गई। यह बढ़ोतरी इसी ...

अक्टूबर 3, 2025 10:11 अपराह्न

views 59

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में समुद्र तट हादसा, तीन की मौत, चार लापता

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में आज अरब सागर में कम से कम तीन लोग डूब गए, जबकि उनके साथ पानी में उतरे चार अन्य लोग अभी भी लापता हैं। मृतकों में 13 और 16 साल की उम्र के दो किशोर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, समूह में शामिल एक 17 वर्षीय लड़की को बचा लिया गया है और उसका शिरोडा ग्रामीण अस्पताल में इलाज च...

अक्टूबर 3, 2025 8:46 अपराह्न

views 117

मौसम विभाग ने बिहार में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने कल बिहार में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कल पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में तेज बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों, झारखंड, ओडिशा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले दो-तीन दिन ...

अक्टूबर 3, 2025 8:30 अपराह्न

views 105

महाराष्ट्र ने पारंपरिक स्टैम्प पेपर की जगह ई-बॉन्ड प्रणाली की शुरूआत की

महाराष्ट्र सरकार ने आयात और निर्यात व्यवसायों के लिए पारंपरिक स्टांप पेपर बॉन्ड की जगह ई-बॉन्ड प्रणाली की शुरुआत की है। मुंबई में आज एक कार्यक्रम में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि इससे व्यापार प्रक्रियाएं सरल होंगी, लेन-देन में तेजी आएगी और वाणिज्यिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी। इसके ...

अक्टूबर 3, 2025 8:08 अपराह्न

views 41

राजधानी में आज मौसम सामान्य, अधिकतम 33.5°C और न्यूनतम 23.7°C दर्ज

राजधानी में आज मौसम सामान्य रहा। आज का अधिकतम तापमान 33.5°C और न्यूनतम तापमान 23.7°C दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान लगभग 35°C और न्यूनतम तापमान लगभग 25°C रहने का अनुमान है।

अक्टूबर 3, 2025 7:39 अपराह्न

views 29

केंद्र सरकार की वित्तीय मदद से मिज़ोरम के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी स्वच्छता सेवाओं को मजबूत किया जाएगा

केंद्र सरकार ने मिज़ोरम के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 2025-26 हेतु पंद्रहवें वित्त आयोग के अंतर्गत 14 करोड़ 40 लाख रुपये की अनुदान राशि की दूसरी किस्त जारी कर दी है। पंचायती राज मंत्रालय ने बताया कि इन अनुदानों से राज्य की सभी 808 पात्र ग्राम परिषदों को लाभ होगा। इस अनुदान का उपयोग स्वच्छता से स...

अक्टूबर 3, 2025 7:04 अपराह्न

views 40

‘नशा-मुक्त भारत’ अभियान में 381 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ नष्ट किए गए

'नशा-मुक्त भारत' की दिशा में आज गुजरात के भरूच में गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी की उपस्थिति में 381 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 8,000 किलो से अधिक नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। इस दौरान श्री संघवी ने मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों से निपटने के लिए मादक पदार्थ-विरोधी कार्यबल की औपचारिक स्थापना क...

अक्टूबर 3, 2025 2:07 अपराह्न

views 20

बरेली: शुक्रवार की नमाज़ से पहले संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी, ज़िले में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित

उत्तर प्रदेश के बरेली ज़िले में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। शहर में सामूहिक नमाज़ के बाद हुई हिंसा के एक हफ़्ते बाद, शुक्रवार की नमाज़ से पहले कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। प्रशासन ने ज़िले में इंटरनेट सेवाओं पर 48 घंटे की रोक लगा दी है। पुलिस अधिकारियों और आला हज़रत पर...

अक्टूबर 3, 2025 12:54 अपराह्न

views 131

भाजपा ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड राज्‍य का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया

भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड राज्‍य का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने यह नियुक्ति की है। श्री साहू पूर्व सांसद रवींद्र कुमार रे का स्थान लेंगे, जिन्हें पिछले वर्ष अक्टूब...

अक्टूबर 3, 2025 12:41 अपराह्न

views 84

भ्रामक विज्ञापन पर निजी कोचिंग संस्थान पर सीसीपीए ने लगाया 5 लाख का जुर्माना

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण-सीसीपीए ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों के संबंध में भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए दिल्ली-एनसीआर स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कोचिंग संस्थान ने अपने विज्ञापन में दावा किया था कि उसके 216 से...