क्षेत्रीय

अगस्त 1, 2024 1:43 अपराह्न

views 51

तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण को लेकर सर्वोच्‍च न्‍यायालय के फैसले का स्वागत किया

  तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण को लेकर सर्वोच्‍च न्‍यायालय के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया है। राज्‍य विधानसभा के एक वक्‍तव्‍य में उन्‍होंने अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण के लिए चले लंबे संघर्ष की सराहना की। मुख्‍यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार सर्वोच्‍च न्‍याय...

अगस्त 1, 2024 12:53 अपराह्न

views 38

गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात कर बादल फटने से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली

गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात कर राज्य में बादल फटने से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली। गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को राहत और बचाव कार्यों में सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की तैनाती सहित केंद्र सरकार से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

अगस्त 1, 2024 12:50 अपराह्न

views 10

केरल: एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर वायनाड में बचाव और राहत अभियान चला रही है वायुसेना

केरल के वायनाड में वायुसेना राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव और राहत अभियान चला रही है।   वायुसेना के सी-17 विमान ने प्रभावित इलाकों में चिकित्सा सहायता और बचाव कार्यों के लिए अन्य आवश्यक उपकरणों सहित 53 मीट्रिक टन आवश्यक सामग्री की आपूर्ति की है। एएन-32 और सी-13...

अगस्त 1, 2024 12:46 अपराह्न

views 13

जम्मू-कश्मीर: 2026 के अंत तक पूरा हो सकता है जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य

  राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक परशुतम कुमार ने बताया है कि 270 किलोमीटर लंबे रणनीतिक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर कार्य 2026 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। चार लेन की यह सड़क 16 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। इस मार्ग का 210 किमी हिस्सा पूरा हो चुक...

अगस्त 1, 2024 12:10 अपराह्न

views 39

जम्मू-कश्मीर:  निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनावों से पहले अधिकारियों के स्थानांतरण का निर्देश दिया

जम्मू-कश्मीर में बहु-प्रतीक्षित विधानसभा चुनावों से पहले निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को अपने गृह जिलों में कार्यरत अधिकारियों या पिछले चार वर्षों में किसी जिले में तीन वर्ष पूरे कर चुके अधिकारियों को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। चुनाव निकाय ने मुख्‍य सचिव और मुख्य चुनाव अधिकारी को ...

अगस्त 1, 2024 12:03 अपराह्न

views 13

सिक्किम: राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल  की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की

  सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने अपने कार्यकाल के पहले दिन राजभवन परिसर में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नेताओं महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर पुष...

अगस्त 1, 2024 12:01 अपराह्न

views 67

महाराष्ट्र की पहली महिला प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनीं शोमिता बिस्वास

भारतीय वन सेवा अधिकारी शोमिता बिस्वास महाराष्ट्र की पहली महिला प्रधान मुख्य वन संरक्षक बन गई हैं। उन्होंने कल नागपुर में इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाला। वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने  उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि राज्य में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अब प्रधान मुख्य वन संरक्ष...

अगस्त 1, 2024 11:56 पूर्वाह्न

views 33

हिमाचल प्रदेश में तीन स्थानों पर मूसलाधार वर्षा और बादल फटने से भारी नुकसान, 41 लोग लापता

हिमाचल प्रदेश में कल रात तीन स्थानों पर मूसलाधार वर्षा और बादल फटने से भारी नुकसान की खबर है। बादल फटने और तेज वर्षा से आई बाढ़ के कारण 41 लोग लापता हैं। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के झाखड़ी क्षेत्र में हाइड्रो प्रोजेक्ट के पास समेज खड्ड में आधी रात को बादल फटने से तबाही मच गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप...

अगस्त 1, 2024 9:19 पूर्वाह्न

views 28

उत्तराखंड में तेज वर्षा के कारण विभिन्न घटनाओं में 6 लोगों की मौत हुई

  उत्तराखंड में तेज वर्षा के कारण विभिन्न घटनाओं में छह लोगों की मृत्‍यु हो गई। राज्‍य के पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव हो रहा है और प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। टिहरी जिले के भिलंगना खंड में चट्टानें खिसकने से तीन व्यक्तियों और रुड़की में छत गिरने की घटना में दो बच्चों की मौत हो गई।...

अगस्त 1, 2024 9:16 पूर्वाह्न

views 30

मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र में आज से तेज बारिश की चेतावनी जारी की

  मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र में, विशेष रूप से कोंकण क्षेत्र, पुणे और कोल्हापुर में आज से तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में वर्षा की तीव्रता में वृद्धि होने की आशंका है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर और सतारा जिलो...