राष्ट्रीय

अक्टूबर 10, 2025 11:47 पूर्वाह्न

views 289

शिरीष चंद्र मुर्मु ने किया भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर का पदभार ग्रहण

श्री शिरीष चंद्र मुर्मु ने तीन साल की अवधि के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर का पदभार ग्रहण कर लिया है। इस पद पर पदोन्नत होने से पहले वे रिज़र्व बैंक के कार्यकारी निदेशक थे। डिप्टी गवर्नर के रूप में, श्री शिरीष चंद्र मुर्मु संचार विभाग, सरकारी तथा बैंक लेखा विभाग और विनियमन तथा प्रवर्तन वि...

अक्टूबर 10, 2025 11:34 पूर्वाह्न

views 186

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आज दुनियाभर में मनाया जा रहा

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आज दुनियाभर में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को गति प्रदान करना है।   स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि यह दिन लोगों को अपने भावनात्मक और मानसिक स्व...

अक्टूबर 10, 2025 11:26 पूर्वाह्न

views 175

12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों में से कोई भी एक दिखाकर मतदान कर सकते हैं: निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि मतदाता सूची में शामिल मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों में से कोई भी एक दिखाकर मतदान कर सकते हैं। इन पहचान पत्रों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने क...

अक्टूबर 10, 2025 10:31 पूर्वाह्न

views 81

अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी एक सप्ताह की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे

अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी एक सप्ताह की यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मुत्ताकी को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समिति से नई दिल्ली की यात्रा के लिए विशेष छूट दी गई है। मुत्ताकी 16 अक्टूबर तक भारत यात्रा पर रहेंगे। अगस्त ...

अक्टूबर 10, 2025 10:18 पूर्वाह्न

views 86

सर्वोच्‍च न्‍यायालय आज दिल्ली में ग्रीन पटाखों के निर्माण और बिक्री के मुद्दों पर सुनवाई करेगा

सर्वोच्‍च न्‍यायालय राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में ग्रीन पटाखों के निर्माण और बिक्री के मुद्दों पर आज सुनवाई करेगा। इससे पहले, शीर्ष अदालत ने 26 सितम्‍बर को इस मामले की सुनवाई की थी। इसमें प्रमाणित निर्माताओं को राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में न बेचने की शर्त पर ग्रीन पटाखे बनाने की अनुमति दी ...

अक्टूबर 10, 2025 10:14 पूर्वाह्न

views 31

भारत के रक्षा उत्पादन पारिस्थितिकी तंत्र को विभिन्न नीतिगत हस्तक्षेपों और अनुपालनों के माध्यम से निरंतर उदार बनाया जा रहा है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के रक्षा उत्पादन पारिस्थितिकी तंत्र को विभिन्न नीतिगत हस्तक्षेपों और अनुपालनों के माध्यम से निरंतर उदार बनाया जा रहा है। साथ ही भारत को अधिक व्यापार-अनुकूल बनाने के लिए तंत्रों को भी सरल बनाया जा रहा है। आज सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के सहायक रक्षा मंत्री पीटर खलील...

अक्टूबर 10, 2025 10:09 पूर्वाह्न

views 68

नई दिल्ली में आयोजित होने वाले आगामी भारत अंतर्राष्ट्रीय चावल सम्मेलन 2025 के सभी टिकट बिक चुके हैं: आईआरईएफ

भारतीय चावल निर्यातक महासंघ-आईआरईएफ ने घोषणा की है कि नई दिल्ली में आयोजित होने वाले आगामी भारत अंतर्राष्ट्रीय चावल सम्मेलन 2025 के सभी टिकट बिक चुके हैं। यह आयोजन 30 और 31 अक्टूबर को भारत मंडपम में होगा। यह सम्मेलन संपूर्ण चावल मूल्य श्रृंखला को एक साथ लाएगा, जिसमें लगभग 150 कंपनियाँ विभिन्न प्रकार...

अक्टूबर 10, 2025 8:46 पूर्वाह्न

views 57

बिहार विधानसभा चुनावों के सुचारू संचालन के लिए लगभग 8.50 लाख अधिकारियों को तैनात

बिहार विधानसभा चुनावों के सुचारू संचालन के लिए लगभग 8.50 लाख अधिकारियों को तैनात किया गया है। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि इन कर्मियों में लगभग 4.53 लाख मतदान कर्मी, 2.50 लाख पुलिस कर्मी, 28 हज़ार से अधिक मतगणना कर्मी और 18 हज़ार माइक्रो ऑब्ज़र्वर शामिल हैं।     आयोग ने कहा कि बिहार में पहली...

अक्टूबर 10, 2025 12:46 अपराह्न

views 46

भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता देश के विकसित भारत दृष्टिकोण को और मज़बूत करेगा: विदेश सचिव विक्रम मिसरी

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता देश के विकसित भारत दृष्टिकोण को और मज़बूत करेगा। मुंबई में कल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा पर एक विशेष संवाददाता सम्‍मेलन में मिसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री स्टार्मर ने क्षेत्रीय और वै...

अक्टूबर 10, 2025 8:09 पूर्वाह्न

views 773

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना आज जारी होगी

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना आज जारी होगी। इसके साथ ही पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। निर्वाचन आयोग ने नामांकन केंद्रों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के विशेष निर्देश दिये हैं। नामांकन के लिए प्रत्‍याशी के साथ केवल तीन वाहन और प्रस्तावक सहित अ...