राष्ट्रीय

नवम्बर 5, 2025 8:28 पूर्वाह्न

views 85

बिहार में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कल 18 जिलों के 121 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे समाप्त होगा। हालाँकि, सुरक्षा कारणों से सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, ...

नवम्बर 5, 2025 8:28 पूर्वाह्न

views 231

दुनिया के शीर्ष सहकारी संस्थाओं में अमूल ने पहला और इफको ने दूसरा स्थान हासिल किया

भारत की बड़ी सहकारी संस्थाएं- गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ- अमूल और भारतीय कृषक उर्वरक सहकारी लिमिटेड - इफको ने एक बार फिर उल्लेखनीय वैश्विक नेतृत्व का प्रदर्शन किया है। उन्हें प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद - जीडीपी के प्रदर्शन के आधार पर दुनिया की शीर्ष सहकारी संस्था का दर्जा दिया गया है। यह रैंक...

नवम्बर 5, 2025 8:00 पूर्वाह्न

views 97

प्रौद्योगिकी में विकास के अवसरों के लिए तेलंगाना सरकार ने टीएआईएच की स्थापना की

तेलंगाना सरकार ने उभरती हुई प्रौद्योगिकी में विकास के अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के उपायों को सुगम बनाने के अंतर्गत तेलंगाना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनोवेशन हब - टीएआईएच की स्थापना की। सूचना प्रौद्योगिकी और उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने हैदराबाद में इस हब की स्थापना की घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि ट...

नवम्बर 5, 2025 8:29 पूर्वाह्न

views 192

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारतीय विश्वविद्यालयों में आईआईटी दिल्ली शीर्ष पर; देश के 54 संस्थान शामिल

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आईआईटी दिल्ली देश के संस्थानों में शीर्ष पर है और वैश्विक स्तर पर 123वें स्थान पर है। भारत ने रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए वैश्विक रैंकिंग में 54 संस्थानों को शामिल किया है। इसके साथ ही यह दुनिया भर में चौथा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व...

नवम्बर 5, 2025 11:20 पूर्वाह्न

views 64

देश भर में मनाई जा रही है गुरु नानक देव की 556वीं जयंती

गुरु नानक देव की आज 556वीं जयंती है। गुरु परब के नाम से चर्चित गुरू नानक जयंती आज पूरे देश में मनाई जा रही है। गुरु नानक देव सिख धर्म के दस गुरुओं में पहले गुरु होने के साथ ही सिख धर्म के संस्‍थापक थे। कार्तिक पूर्णिमा पर प्रत्‍येक वर्ष गुरु परब मनाया जाता है। गुरु परब प्राय: अक्‍टूबर-नवंबर के महीने...

नवम्बर 5, 2025 2:04 अपराह्न

views 44

भारत और इस्राइल ने आतंकवाद के प्रति शून्य-सहिष्णुता दृष्टिकोण की पुष्टि की

भारत और इस्राइल ने आतंकवाद और इसके सभी रूपों तथा अभिव्‍यक्तियों को कतई बर्दाश्‍त न करने के वैश्विक दृष्टिकोण को सुनिश्चित करने को एक बार फिर दोहराया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि कल नई दिल्‍ली में विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर और इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सा'सार के बीच हुई बातचीत मे...

नवम्बर 5, 2025 7:13 पूर्वाह्न

views 34

राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह चौथे राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान का शुभारंभ करेंगे

  कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज नई दिल्ली में चौथे राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान का शुभारंभ करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि महीने भर चलने वाला इस अभियान का आयोजन देश भर के 2500 शिविरों में किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य चेहरा पहचान तकनीक का उपयोग करके ...

नवम्बर 5, 2025 7:09 पूर्वाह्न

views 31

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन छत्तीसगढ़ के दो दिन के दौरे पर आज शाम रायपुर पहुंचेंगे। उपराष्‍ट्रपति का पद संभालने के बाद यह राज्य का उनका पहला दौरा होगा। इस दौरान वे राज्‍य की 25वीं वर्षगांठ के प्रतीक रजत महोत्सव समारोह सहित नवा रायपुर और राजनंदगांव में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। &nbsp...

नवम्बर 4, 2025 9:33 अपराह्न

views 1.1K

एसआईआर का दूसरा चरण 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में आज से शुरू

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर का दूसरा चरण 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में आज से शुरू हो गया है। मतदाता सूचियों का यह व्यापक पुनरीक्षण अगले वर्ष 7 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ समाप्त होगा।   एसआईआर के नए चरण में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस...

नवम्बर 4, 2025 9:10 अपराह्न

views 29

प्रवासी भारतीय वैज्ञानिकों के पास देश के लिए योगदान करने और काम करने का विकल्प: राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि डिजिटल सहयोग उपकरणों के विकास के साथ, प्रवासी भारतीय वैज्ञानिकों के पास देश के लिए योगदान करने और काम करने का विकल्प है। डॉ. सिंह ने आज नई दिल्ली में तीन दिवसीय उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार सम्मेलन के दौरान एक गोलमेज सम्मेलन को स...