राष्ट्रीय

दिसम्बर 19, 2025 1:17 अपराह्न

views 38

पाकिस्तान के मुरीद सैन्‍य हवाई अड्डे की हो रही है मरम्मत, ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने बनाया था निशाना

पाकिस्तान के मुरीद सैन्‍य हवाई अड्डे की उपग्रह से मिली तस्वीरों के अनुसार वहां मरम्मत का काम चल रहा है। भारतीय वायु सेना ने 10 मई को ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के दस सैन्‍य हवाई अड्डों के साथ इसको भी निशाना बनाया था। यह सैन्‍य हवाई अड्डा पाकिस्तानी वायु सेना के मानवरहित हवाई वाहनों का प्रमुख केंद्र...

दिसम्बर 19, 2025 1:11 अपराह्न

views 139

फोटोनिक्स ओडिसी नाम की भारतीय टीम बनी नासा के अंतर्राष्ट्रीय स्पेस ऐप्स चैलेंज की विजेता

फोटोनिक्स ओडिसी नाम की एक भारतीय टीम नासा के सैटेलाइट इंटरनेट संकल्पना अंतर्राष्ट्रीय स्पेस ऐप्स चैलेंज 2025 की विजेता बन गई है। फोटोनिक्स ओडिसी ने दूरस्थ क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड पहुंच का विस्तार करने के लिए एक स्वतंत्र, चरणबद्ध उपग्रह इंटरनेट अवसंरचना का प्रस्ताव रखा और इसे पुरस्कार मिला।   इस...

दिसम्बर 19, 2025 1:09 अपराह्न

views 24

भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी बाक़र मिर्ज़ा का दिल का दौरा पड़ने से हैदराबाद में निधन

भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी बाक़र मिर्ज़ा का कल देर रात दिल का दौरा पड़ने से हैदराबाद में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। उन्‍होंने ने आकाशवाणी, दूरदर्शन समाचार, प्रकाशन विभाग और पत्र सूचना कार्यालय सहित सूचना और प्रसारण मंत्रालय के विभिन्न विभागों में कार्य किया था।   वह कई वर्ष तक आकाश...

दिसम्बर 19, 2025 12:49 अपराह्न

views 25

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक की। इन सदस्‍यों ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री जयशंकर ने विश्‍व मंच पर भारत का पक्ष रखने के लिए सदस्यों की प्रशंसा की और उनके अनुभव की सराहना की।

दिसम्बर 19, 2025 2:29 अपराह्न

views 262

संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

संसद के दोनों सदनों को अनिश्चित काल तक स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही 19 दिन का शीतकालीन सत्र आज समाप्त हो गया। पहले लोकसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया और उसके बाद राज्यसभा को स्थगित किया गया। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने समापन भाषण में कहा कि सदन की कार्यवाही लगभग 111 प्रतिशत रही। उन्...

दिसम्बर 19, 2025 11:39 पूर्वाह्न

views 59

गोवा मुक्ति दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता सेनानियों के समर्पण की तारीफ़ की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोवा मुक्ति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के समर्पण की तारीफ़ की। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि देश उन बहादुरों को कृतज्ञता के साथ याद करता है जिन्होंने गोवा को औपनिवेशिक शासन से आज़ाद कराने के लिए लगातार लड़ाई लड़ी। राष्ट्रपति मुर्मू ने गोआ के लोगों को उज्ज्...

दिसम्बर 19, 2025 11:38 पूर्वाह्न

views 64

गोवा मुक्ति दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- यह दिन भारत की यात्रा में एक अहम अध्याय बना हुआ है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा मुक्ति दिवस पर उन लोगों के अदम्य साहस को याद किया जिन्होंने अन्याय को मानने से इनकार कर दिया और हिम्मत और पक्के इरादे के साथ आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उनके बलिदान गोआ की चौतरफा तरक्की के लिए काम करने के लिए प्रेरित  करते रहत...

दिसम्बर 19, 2025 11:01 पूर्वाह्न

views 43

गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा मुक्ति दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दी

गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा मुक्ति दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने देशभक्तों के महान बलिदान को याद किया। वैद्य, बाला राया मापारी, नानाजी और जगन्नाथ राव जोशी जैसे देशभक्तों की प्रशंसा करते हुए गृह मंत्री ने उनका स्‍मरण किया।   उन्होंने कहा कि शायद आज की पीढ़...

दिसम्बर 19, 2025 10:57 पूर्वाह्न

views 58

गृह मंत्री अमित शाह ने पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्ला खान और रोशन सिंह के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी

गृह मंत्री अमित शाह ने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्ला खान और रोशन सिंह के शहादत दिवस पर उनको श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि इन शहीदों ने 'काकोरी ट्रेन घटना' से स्‍वतंत्रता की लड़ाई में नई जान फूंकी और ब्रिटिश राज की नींव हिला दी।   उन्होंने कहा कि इन वीरों क...

दिसम्बर 19, 2025 9:11 पूर्वाह्न

views 92

संसद ने भारत के रूपांतरण के लिए परमाणु ऊर्जा का टिकाउ उपयोग और विकास -शान्ति विधेयक पारित किया

संसद ने भारत के रूपांतरण के लिए परमाणु ऊर्जा का टिकाउ उपयोग और विकास -शान्ति विधेयक पारित कर दिया। विधेयक का उद्देश्य देशवासियों के कल्याण के लिए परमाणु ऊर्जा और आयनीकरण विकिरण के विकास से परमाणु ऊर्जा उत्पादन बढाना है। परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले दस वर्षों में नरेंद्र मो...