राष्ट्रीय

दिसम्बर 21, 2025 2:03 अपराह्न

views 44

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भी कल तक कुछ स्थानों पर घना कोहरा रहेगा। कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, ब...

दिसम्बर 21, 2025 1:20 अपराह्न

views 78

सरकार नकली उर्वरकों और कीटनाशकों से निपटने के लिए विधेयक लाएगी: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार नकली उर्वरकों और कीटनाशकों से निपटने के लिए संसद के अगले सत्र में सरकार एक विधेयक लाएगी। उन्होंने भ्रामक टैग के साथ नकली उर्वरकों और कीटनाशकों की बिक्री पर चिंता प्रकट की। श्री चौहान ने कहा कि बेईमान कारोबारियों के खिलाप सख़्त कार्रवाई...

दिसम्बर 21, 2025 2:15 अपराह्न

views 53

26 तारीख़ से रेल किराए में होगा युक्तिसंगत बदलाव

 इस महीने की 26 तारीख़ से रेल किराए को युक्तिसंगत बनाया जा रहा है। सामान्य श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए किराए में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इससे अधिक दूरी की यात्रा पर प्रति किलोमीटर एक पैसे की दर से वृद्धि की जाएगी। मेल, एक्सप्रेस और वातानुकूलित गाड़ियों में यह दर 2 पैसे प्रति किलोम...

दिसम्बर 21, 2025 2:15 अपराह्न

views 152

घोस्टपेयरिंग साइबर कैंपेन से व्हाट्सऐप अकाउंट हैकिंग को लेकर आईटी मंत्रालय की चेतावनी

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक चेतावनी जारी बताया है कि घोस्टपेयरिंग नाम के एक साइबर कैंपेन का इस्तेमाल व्हाट्सऐप अकाउंट को हैक करने के लिए किया जा रहा है। मंत्रालय के अनुसार, साइबर अपराधी बिना किसी सत्यापन के पेयरिंग कोड का इस्तेमाल करके व्हाट्सऐप के डिवाइस-लिंकिंग फीचर के जरिए...

दिसम्बर 21, 2025 8:44 पूर्वाह्न

views 189

सीबीआई ने रिश्वत मामले में एक सैन्य अधिकारी सहित दो लोगो को गिरफ्तार किया

केंद्रीय जांच ब्यूरो- सीबीआई ने सेना के एक अधिकारी और एक अन्य व्यक्ति विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने बताया कि दिल्ली स्थित सेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा के घर पर तलाशी के दौरान तीन लाख रुपये की रिश्वत राशि के साथ दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी भी जब्त की गई। जांच एजेंसी ...

दिसम्बर 21, 2025 8:04 पूर्वाह्न

views 542

आज मनाया जा रहा है दूसरा विश्व ध्यान दिवस, शीतकालीन संक्रांति पर केंद्रित

आज दूसरा विश्व ध्यान दिवस मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पिछले वर्ष 21 दिसंबर को 'विश्व ध्यान दिवस' की घोषणा की थी। यह तिथि उत्तरी गोलार्ध में शीतकालीन संक्रांति को ध्‍यान में रखते हुए चुनी गई है, जो आत्मनिरीक्षण और आंतरिक शांति का प्रतीक है।  इस बीच, भारतीय आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि...

दिसम्बर 21, 2025 8:24 पूर्वाह्न

views 95

2047 तक विकसित भारत बनाने में सिविल सेवाओं की गुणवत्ता निर्णायक भूमिका निभाएगी: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि 2047 तक विकसित भारत बनाने में सिविल सेवाओं की गुणवत्ता निर्णायक भूमिका निभाएगी। उन्‍होंने कहा कि राष्ट्रीय प्राथमिकताओं का कार्यान्वयन प्रशासकों की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। कल शाम हैदराबाद में राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के दो दिवसीय सम्मेलन के स...

दिसम्बर 21, 2025 8:42 पूर्वाह्न

views 48

विकसित भारत- जी राम जी विधेयक न केवल किसानों ,श्रमिकों के लिए लाभकारी, बल्कि गांवों के विकास से भी जुड़ा है: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वि विकसित भारत- जी राम जी विधेयक न केवल किसानों और श्रमिकों के लिए लाभकारी है, बल्कि गांवों के विकास से भी हर तरह से जुड़ा हुआ है। उन्होंने यह बात कल नई दिल्ली में चौधरी चरण सिंह पुरस्कार 2025 के समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंन...

दिसम्बर 21, 2025 7:27 पूर्वाह्न

views 47

संविधान की भावना के अनुरूप हो संस्थाओं का काम, जनता की भाषा में मिले न्याय: सीजेआई सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सभी संवैधानिक संस्थानों को संविधान की भावना के अनुरूप काम करना चाहिए ताकि न्यायिक प्रक्रियाओं और अदालती फैसलों को नागरिकों के लिए उनकी अपनी भाषा में सुलभ किया जा सके। उत्तर प्रदेश के इटावा में हिंदी सेवा निधि ट्रस्ट के 33वें वार्षिक कार्यक्र...

दिसम्बर 20, 2025 9:27 अपराह्न

views 308

प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी में गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। उन्‍होंने असम के प्रथम मुख्‍यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई की 80 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस टर्मिनल भवन को प्रतिवर्ष एक करोड तीस लाख यात्रियों को संभालने ...