राष्ट्रीय

दिसम्बर 31, 2025 12:56 अपराह्न

views 30

उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और बिहार में कड़ाके की ठंड का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने बिहार में कड़ाके की ठंड अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पूर्वी उत्तरप्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में घने कोहरे की आशंका है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फरबाद में मूसलाधार बारिश की आशंका है। हिमाचल प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक और ...

दिसम्बर 31, 2025 11:22 पूर्वाह्न

views 201

सीबीएसई ने जारी किया 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड -सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की संशोधित तिथियों की घोषणा की है। सीबीएसई के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षा जो पहले 3 मार्च को निर्धारित थी वे अब 11 मार्च को आयोजित की जाएगी।   वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा की तिथि 3 मार्च के स्‍थान पर अब 10 अप्र...

दिसम्बर 31, 2025 10:25 पूर्वाह्न

views 124

विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन एरिगैसी को प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोहा में आयोजित एफआईडीई विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन एरिगैसी को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि उनका कौशल, धैर्य और जुनून अनुकरणीय है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सफलताएं युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी।

दिसम्बर 31, 2025 10:07 पूर्वाह्न

views 76

लद्दाख: तापमान शून्य से 15.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा, शीतलहर जारी

लद्दाख में तापमान में लगातार गिरावट के कारण रात में शीतलहर चल रही है। पूर्वी लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से 15 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पश्चिमी लद्दाख में तापमान शून्य से नौ डिग्री कम दर्ज किया गया।   करगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से सात दशमलव नौ डिग्री, जबकि लेह में शून्य से आ...

दिसम्बर 31, 2025 8:55 पूर्वाह्न

views 106

जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार से जुड़े सोशल मीडिया पर चल रहे दावों का जलशक्ति मंत्रालय ने किया खंडन

जलशक्ति मंत्रालय ने जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार में तस्वीरों के कथित दुरुपयोग को लेकर सोशल मीडिया पर लगाए जा आरोपों का खंडन किया है। मंत्रालय ने इन दावों को गलत और भ्रामक बताया है। जल संचय जन भागीदारी पहल 2024 में जल-संरक्षण को आंदोलन का रूप देने के लिए शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य वर्षा-जल संचयन प...

दिसम्बर 31, 2025 8:34 पूर्वाह्न

views 92

बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे विदेशमंत्री एस जयशंकर

विदेशमंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर आज बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी की अध्यक्ष खालिदा ज़िया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका जा रहे हैं। खालिदा ज़िया बांगलादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। उनका 80 वर्ष की उम्र में कल ढाका में निधन हो गया। उनके अंत...

दिसम्बर 31, 2025 8:27 पूर्वाह्न

views 860

उत्‍तर प्रदेश में मतदाता-सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए नई तारीख़ जारी

निर्वाचन आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में मतदाता-सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए नई तारीख़ जारी की है। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि अब मतदाता-सूची का मसौदा 6 जनवरी को जारी होगा। इससे जुड़े दावे और आपत्तियां 6 फरवरी तक दर्ज कराई जा सकेगी। प्रदेश की...

दिसम्बर 31, 2025 8:19 पूर्वाह्न

views 65

महिला टी-20 क्रिकेट श्रृंखला में भारत ने श्रीलंका को पांच-शून्य से हराया

भारत ने श्रीलंका को पांचवे महिला ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मुकाबले में 15 रन से हरा कर श्रृंखला पांच-शून्‍य से जीत ली है। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए। जवाब में, श्रीलंका की टीम निर्धारित बीस ओवर में सात विकेट पर 160 रन ही बना सकी। कप्‍तान हरमनप्रीत कौर को प्‍लेयर ऑफ द मैच और शफाली वर्...

दिसम्बर 31, 2025 8:05 पूर्वाह्न

views 83

वर्ष 2025 सेना के अभियान में सफलता के लिहाज से एक महत्वपूर्ण साल

वर्ष 2025 सेना के अभियान को अंजाम तक पहुंचाने और शत्रु को बेअसर करने के मामले में सफलता का एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद, मई-2025 में, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा-पार नौ आतंकी शिविर नष्ट किए गए और सात शिविरों को निष्प्रभावी कर दिया गया। ये हमले इतने सटीक और सही समय पर किए गए कि शत...

दिसम्बर 31, 2025 8:25 पूर्वाह्न

views 73

रेलवे ने कोटा-नागदा वंदे भारत स्लीपर रेलगाड़ी का परीक्षण किया

रेलवे ने कल राजस्थान के कोटा से मध्यप्रदेश के नागदा के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर रेलगाड़ी का कल परीक्षण किया। श्री वैष्णव ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ट्रायल रन के दौरान रेलगाड़ी 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। तेज़ गति के बावजूद रेल के अंदर रखे पानी के ग्लास स्थिर रहे।