राष्ट्रीय

जनवरी 1, 2026 9:33 अपराह्न

views 349

भारत और पाकिस्तान ने परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला निषेध समझौते की सूची का आदान-प्रदान किया

भारत और पाकिस्तान ने आज परमाणु प्रतिष्ठानों और केन्‍द्रों पर हमला निषेध समझौते के अंतर्गत इनकी सूची का आदान-प्रदान किया। यह सूची नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से साझा की गई। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि समझौते के अनुसार, दोनों देश प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी को एक-दूस...

जनवरी 1, 2026 9:33 अपराह्न

views 250

देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव

देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने आज नई दिल्‍ली में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अहमदाबाद और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना निर्माणाधीन है। उन्‍होंने बताया कि पहला खंड सूरत से बिलिमोरा तक और इसके बाद वापी से सूरत तक दूसरा खंड प...

जनवरी 1, 2026 9:27 अपराह्न

views 156

केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत-जी ग्राम जी अधिनियम, 2025 के प्रावधानों के बारे में बताया

केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के लोनी बुद्रुक में एक विशेष ग्राम सभा को संबोधित किया और विकसित भारत-जी ग्राम जी अधिनियम, 2025 के प्रावधानों के बारे में बताया। श्री चौहान ने कहा कि नया कानून 125 दिनों के रोज़गार की कानूनी गारंटी...

जनवरी 1, 2026 9:36 अपराह्न

views 100

आज से भारत के सभी निर्यात को ऑस्‍ट्रेलिया के बाजारों में शुल्‍क मुक्‍त पहुंच

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्‍यापार समझौते के तहत आज से भारत के सभी निर्यात को ऑस्‍ट्रेलिया के बाजारों में शुल्‍क मुक्‍त पहुंच मिलेगी। इससे रत्‍न और आभूषण, कपड़ा, चमड़ा, फुटवियर, फर्नीचर, खाद्य उत्‍पाद, अभियांत्रिकी सामान, चिकित्‍सा उपकरण और वाहन जैसे प्रमुख सेक्‍टर को लाभ होगा। बदले में भारत...

जनवरी 1, 2026 9:23 अपराह्न

views 87

निर्यातकों के लिए ऋण गारंटी योजना 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने आज कहा कि निर्यातकों के लिए ऋण गारंटी योजना 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। यह योजना बैंकों और वित्तीय संस्थानों को अनिश्चितता के दौर में भारतीय निर्यातकों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने में सक्षम बनाती है। इस कदम से निर्यात बाजारों में विविधता आएगी और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।...

जनवरी 1, 2026 9:22 अपराह्न

views 51

भारतीय राष्‍ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम के मुख्‍य प्रावधानों के प्रभावी होने के साथ नेशनल स्‍पोर्ट्स बोर्ड और अधिकरण के गठन का रास्‍ता साफ

भारतीय राष्‍ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम के मुख्‍य प्रावधानों के प्रभावी होने के साथ नेशनल स्‍पोर्ट्स बोर्ड और अधिकरण के गठन का रास्‍ता साफ हो गया है। इससे सरकार देश की खेल प्रशासन व्‍यवस्‍था को पुनर्गठित कर सकेगी। यह अधिनियम पिछले वर्ष अगस्‍त में अधिसूचित हुआ था और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने इसे खेल...

जनवरी 1, 2026 9:21 अपराह्न

views 28

रक्षा मंत्रालय ने व्यापक सुधारों को लागू करने में पिछले वर्ष महत्वपूर्ण प्रगति की

रक्षा मंत्रालय ने व्यापक सुधारों को लागू करने में पिछले वर्ष महत्वपूर्ण प्रगति की। इन सुधारों का उद्देश्‍य संयुक्‍तता को मजबूत करना, रक्षा तैयारी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना तथा कल्याणकारी योजनाओं को बेहतर बनाना था। मंत्रालय ने कहा कि एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के सौदों पर हस्‍ताक्षर और 30 लाख से...

जनवरी 1, 2026 9:20 अपराह्न

views 82

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन आज मना रहा है 68वां स्‍थापना दिवस

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन - डी आर डी ओ आज 68वां स्‍थापना दिवस मना रहा है। रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में भारत को स्‍वावलम्‍बी बनाने के लक्ष्‍य के साथ डी आर डी ओ की स्‍थापना वर्ष 1958 में रक्षा मंत्रालय की अनुसंधान और विकास शाखा के रूप में हुई थी। भारतीय सेना के तकनीकी विकास प्रतिष्‍ठान तथा तकनीकी व...

जनवरी 1, 2026 8:33 अपराह्न

views 76

केन्‍द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा ने ई-बिल प्रणाली का किया शुभारंभ

केन्‍द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा ने ई-बिल प्रणाली का शुभारंभ किया है। इससे सरकार लगभग दो लाख करोड़ रुपए की उर्वरक सब्सिडी का निपटान डिजिटली कर सकेगी। आज नई दिल्‍ली में उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि यह ऑनलाइन प्रणाली पारदर्शी, कुशल और प्रौद्योगिकी संचालित सु...

जनवरी 1, 2026 8:21 अपराह्न

views 29

मौसम विभाग ने कल दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और राजस्थान के लिए ऑरेंज  अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने कल दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और राजस्थान के लिए ऑरेंज  अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का अनुमान लगाया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह ...